बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी चैंपियन, 18वां सीजन, 18 रिकॉर्ड, IPL 2025 में वो कारनामे जो पहले कभी नहीं हुए

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 कई मायनों में बहुत खास रहा। पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी। उसने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। पहली बार किसी ऐसे बल्लेबाज ने 700 से ज्यादा रन बनाए जो ओपनर नहीं है। पहली बार किसी खिलाड़ी ने दो-दो आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीता। आइए देखते हैं 18वें सीजन में हुए वे 18 खास कारनामे जो आईपीएल इतिहास में अब तक नहीं हुए थे। खास बात ये है कि 18 विराट कोहली का लकी नंबर है। ये उनकी जर्सी का नंबर है और आईपीएल के 18वें सीजन में ही आरसीबी ने खिताबी जीत का सूखा खत्म किया।

1- पहली बार आरसीबी ने जीता आईपीएल खिताब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी वह 3 बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन तीनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा था।
2- आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी मिला
इस सीजन में आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी भी मिला। 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया। वह आईपीएल डेब्यू करने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वह अब तक के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जो 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद पैदा हुए और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में खेल भी रहे हैं।
3- पहली बार किसी खिलाड़ी ने आईपीएल में जड़े 1000 बाउंड्री
इस सीजन के दौरान विराट कोहली आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने 1000 से ज्यादा बाउंड्री लगाए। उनके नाम सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है।
4- एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक
आईपीएल 2025 के दौरान कुल 63 अर्धशतक लगे। आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी एक सीजन में इतने ज्यादा अर्धशतक बने। इतना ही नहीं, बल्लेबाजों ने 71 बार 50+ का स्कोर बनाया। यह भी एक रिकॉर्ड है।
5- सबसे युवा शतकवीर
वैभव सूर्यवंशी न सिर्फ सबसे युवा खिलाड़ी हैं, वह आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 14 वर्ष 31 दिन की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था। उसके बाद वह क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरे। पहली बार इतने कम उम्र में किसी ने आईपीएल शतक जड़ा है।
6- किसी भी भारतीय का सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंद में शतक ठोककर आईपीएल में किसी भी भारतीय की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया। पहली बार 15 वर्ष से कम उम्र के किसी बल्लेबाज ने आईपीएल में शतक जड़ा और पहली बार 36 से भी कम गेंद में किसी भारतीय ने आईपीएल में सेंचुरी ठोकी।
7- पहली बार नॉन-ओपनर ने जड़े 700+ रन
मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन के दौरान 16 मैच में 717 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी ऐसे बल्लेबाज ने किसी एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए जो ओपनिंग नहीं करता है।
8- पहली बार सीएसके दसवें पायदान पर रही
आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर सबसे फिसड्डी रही। 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।
9- किसी भी भारतीय का किसी मैच में सबसे बड़ा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है।
10- ऑरेंज कैप जीतने वाला सबसे युवा बल्लेबाज मिला
आईपीएल 2025 में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता मिला है। 23 वर्ष, 7 महीने और 19 दिन की उम्र में साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीता। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 15 मैच में 759 रन बनाए।
11- क्रुणाल पांड्या को दूसरे आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच
आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी को एक से ज्यादा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार को आरसीबी की खिताबी जीत में क्रुणाल पांड्या ने सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इससे पहले वह 2017 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 47 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
12- तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए फाइनल
पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जो अपनी कप्तानी में 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचा चुके हैं।
13- बतौर कप्तान लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल
आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई खिलाड़ी लगातार 2 फाइनल में कप्तानी करते दिखा। यह उपलब्धि भी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम रही। पिछली बार उनकी ही कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था।
14- किसी आईपीएल सीजन में किसी गेंदबाज को लगे सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2025 में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड भी बना। राशिद खान ने इस सीजन में 15 मैच खेले और उनकी गेंदों पर कुल 33 छक्के लगे।

15- तीन आईपीएल टीमों के लिए शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज
आईपीएल 2025 के दौरान पहली बार ऐसा हुआ जब किसी खिलाड़ी ने 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक का रिकॉर्ड बनाया हो। केएल राहुल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने। उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के 2-2 शतक लगाए थे। इस बार उन्होंने 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ा।
16- पहली बार होमग्राउंड से बाहर कोई टीम सभी मैच जीती
आरसीबी ने इस सीजन में बेंगलुरु से बाहर हुए सभी 7 मैचों में जीत हासिल की। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम ने होमग्राउंड से बाहर हुए सभी मैचों में जीती है।
17- मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार 200+ के लक्ष्य का सफल पीछा
आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200+ के लक्ष्य का सफल पीछा किया हो। यह कारनामा पंजाब किंग्स ने किया था क्वालीफायर 2 में।
18- पहली बार किसी टीम ने आईपीएल में 150 मैच जीते
आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 150 से ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। ये रिकॉर्ड इसी सीजन में बना और उस टीम का नाम है मुंबई इंडियंस।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…