मैदान के बाहर हंगामा, अंदर मुकाबला: RR vs DC से पहले बढ़ा दबाव
1 May 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आईपीएल 2026 के बीचों-बीच जब मैदान पर मुकाबले तेज होते जा रहे हैं, उसी समय राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ड्रेसिंग रूम से उठी एक तस्वीर ने पूरे टूर्नामेंट की हवा बदल दी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कप्तान रियान पराग का वेपिंग करते वीडियो सामने आया और फिर जो हुआ, उसने सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी फ्रेंचाइजो को कठघरे में खड़ा कर दिया. कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे कुछ दिन पहले ही टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए थे. यानी मामला सिर्फ एक गलती का नहीं, बल्कि टीम कल्चर पर उठते सवालों का बन गया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त रुख दिखाया. पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट... लेकिन संकेत साफ था- मामला सिर्फ खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहेगा.