बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

मैदान के बाहर हंगामा, अंदर मुकाबला: RR vs DC से पहले बढ़ा दबाव

नई दिल्ली

आईपीएल 2026 के बीचों-बीच जब मैदान पर मुकाबले तेज होते जा रहे हैं, उसी समय राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ड्रेसिंग रूम से उठी एक तस्वीर ने पूरे टूर्नामेंट की हवा बदल दी. कप्तान रियान पराग का वेपिंग करते वीडियो सामने आया और फिर जो हुआ, उसने सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी फ्रेंचाइजो को कठघरे में खड़ा कर दिया.

कहानी यहीं खत्म नहीं होती. इससे कुछ दिन पहले ही टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए थे. यानी मामला सिर्फ एक गलती का नहीं, बल्कि टीम कल्चर पर उठते सवालों का बन गया.

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त रुख दिखाया. पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट… लेकिन संकेत साफ था-  मामला सिर्फ खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहेगा.

विज्ञापन
Advertisement

टीम कल्चर पर समझौता नहीं- संगकारा का कड़ा संदेश
कुमार संगकारा जो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, इस बार शब्दों में सख्ती लेकर सामने आए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले उन्होंने साफ कहा-

'ऐसी विवाद टीम के लिए किसी भी तरह से सकारात्मक नहीं होते. खिलाड़ियों को यह याद रखना होगा कि टीम की संस्कृति बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है.'

संगकारा का यह बयान सिर्फ एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम के भीतर चल रही हलचल का संकेत था. साफ है- मैनेजमेंट अब ढील देने के मूड में नहीं है.

नियम हैं या मजाक, वाह रे BCCI! रियान पराग की ‘हल्की सजा’ से क्या सीखेगी IPL की यंग ब्रिगेड?

BCCI का अगला कदम?
BCCI ने अपने बयान में यह भी साफ कर दिया कि वे फ्रेंचाइजी और उसके अधिकारियों पर भी कार्रवाई के विकल्प तलाश रहे हैं. सचिव देवजीत सैकिया ने भी संकेत दिए कि मामला अभी बंद नहीं हुआ है.

यानी आने वाले दिनों में यह विवाद और बड़ा रूप ले सकता है और इसका असर टीम के अभियान पर भी पड़ सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि मैदान पर RR अभी भी प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है…. लेकिन सवाल यही है- क्या ड्रेसिंग रूम का माहौल उनकी रफ्तार को तोड़ देगा?

संगकारा ने पराग का बचाव करते हुए उनके हालिया छोटे, लेकिन अहम योगदान का जिक्र जरूर किया- 'उस छोटी पारी ने मैच का मोमेंटम बदल दिया.' लेकिन सच्चाई यह भी है कि आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में सिर्फ रन नहीं, अनुशासन भी मैच जिताता है.

अब सबकी नजर 1 मई को जयपुर में होने वाले मुकाबले पर है, जहां Rajasthan Royals का सामना Delhi Capitals से होगा. यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि उस टीम की परीक्षा होगी, जो मैदान के बाहर उठे तूफान को अंदर की ताकत में बदलना चाहती है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर…