दबंग आवाज़
संत सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरता का भाव पैदा किया : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खरगौन में संत सेवालाल जी महाराज के 286वें जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज के उत्थान के लिये कई महत्वपूर्ण काम किये हैं। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज में शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर बल दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये काम किया और महिलाओं को अधिकार दिलाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जी के विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
संत सेवालाल जी महाराज की जयंती पर हमें उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिये। हमें उनके विचारों को अपनाना चाहिये और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये काम करना चाहिये।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें