बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

संत सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरता का भाव पैदा किया : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खरगौन में संत सेवालाल जी महाराज के 286वें जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा किया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज के उत्थान के लिये कई महत्वपूर्ण काम किये हैं।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज में शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये काम किया और महिलाओं को अधिकार दिलाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जी के विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। संत सेवालाल जी महाराज की जयंती पर हमें उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिये। हमें उनके विचारों को अपनाना चाहिये और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये काम करना चाहिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जी ने प्रत्येक समाज को प्रकृति से जोड़ा। संत जी प्रकृति के बड़े प्रेमी थे और वे जहाँ भी जाते थे एक पेड़ अवश्य लगाते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संतों का बड़ा सम्मान करती है और उनके दिखाये हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करती है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आज समाज के बँधुओं के लिये गर्व का क्षण है कि संत शिरोमणि सेवालाल जी के जीवन चरित्र पर केन्द्रित पुस्तक “संत सेवालाल महाराज’’ का विमोचन किया गया है। इसके लिये मैं धार जिले के श्याम नायक को साधुवाद देता हूँ। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक से संत सेवालाल से जुड़े साहित्य में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संत सेवालाल जी से जुड़े प्रसंगों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करना होगा। इन कामों को पूरा करने में पुस्तक और साहित्य कारगर साबित होगा। उप मुख्यमंत्री ने संत सेवालाल महाराज बंजारा समाज समिति को इस भव्य आयोजन एवं शोभा-यात्रा के लिये बधाई दी। इस अवसर पर संतजन, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का…