संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनदर्शन से जरूरतमंदों के जीवन में जगा रहे उम्मीद की नई किरण
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। सुशासन की सार्थकता केवल योजनाओं और विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को समझना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपनी संवेदनशील कार्यशैली, सहज व्यवहार और जनसेवा के संकल्प से शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता स्थापित कर रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनके लिए जनसेवा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों से जुड़ा दायित्व है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन इस संवेदनशील नेतृत्व का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से आने वाले नागरिक अपनी समस्याएं और परेशानियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हैं। मुख्यमंत्री उनकी बातों को गंभीरता और आत्मीयता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश देते हैं।