रायपुर। सुशासन की सार्थकता केवल योजनाओं और विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को समझना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपनी संवेदनशील कार्यशैली, सहज व्यवहार और जनसेवा के संकल्प से शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता स्थापित कर रहे हैं। उनके लिए जनसेवा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों से जुड़ा दायित्व है।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन इस संवेदनशील नेतृत्व का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से आने वाले नागरिक अपनी समस्याएं और परेशानियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हैं। मुख्यमंत्री उनकी बातों को गंभीरता और आत्मीयता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश देते हैं। इससे आम लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

बुजुर्ग परसराम राठौर को मिला श्रवण यंत्र का सहारा
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का एक भावुक उदाहरण कोरबा जिले के 83 वर्षीय परसराम राठौर से जुड़ा है। लंबे समय से सुनने में परेशानी का सामना कर रहे परसराम राठौर से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कहा, ‘बाबा, चिंता मत कीजिए।’ इसके बाद उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की पहल की गई। तीन दशकों बाद स्पष्ट आवाजें सुन पाने की खुशी उनके लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं थी।

बच्चों के बेहतर भविष्य और उपचार के लिए पहल
मुख्यमंत्री श्री साय ने जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी संवेदनशीलता दिखाई है। छह वर्षीय अयांश के पैरों के उपचार और तीन वर्षीय पार्थ साहू की आंखों के बेहतर इलाज के लिए पहल की गई। आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे परिवारों के लिए इस तरह का सहयोग नई उम्मीद और भरोसे का आधार बन रहा है।

जशपुर की बेटी फरहीन की पढ़ाई को मिला संबल
इसी तरह जशपुर की बेटी फरहीन आर्थिक परेशानियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही थी। पिता के निधन और पारिवारिक कठिनाइयों के बीच मुख्यमंत्री ने उसकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। यह पहल बताती है कि सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

जनदर्शन बना जनता और सरकार के बीच विश्वास का सेतु
मुख्यमंत्री की कार्यशैली में संवेदनशीलता के साथ प्रशासनिक तत्परता भी दिखाई देती है। जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। इसके साथ ही खेल और अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित कर उनकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मानना है कि विकास का वास्तविक लाभ तभी सार्थक है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। किसी बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान लौटाना, किसी बच्चे को बेहतर उपचार दिलाना और किसी बेटी की शिक्षा में सहयोग करना भी सुशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।
निश्चित रूप से मानवीय संवेदनाओं, जनकल्याण और त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने वाली ऐसी पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहचान स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संवेदनशील नेतृत्व आम नागरिकों के मन में विश्वास और उम्मीद का नया संचार कर रहा है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Brass Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹950उत्पाद देखें
Krishna Idol₹990
Brass Shankh — Large, 9 inch (Vastu Shankh / Conch)₹3,999उत्पाद देखें
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Green Metal Springs Clockwise Set₹490
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Ashoka Pillar 14 inch — Carved Wood₹2,150
Nandi Bull Idol — With Carved Base, 1.7 kg₹3,150
Veer Hanuman Idol 9 inch — 3.25 kg₹4,499उत्पाद देखें
Kamdhenu Cow Idol — Small, 390 g₹1,090
Brass Dhanvantari Idol — Big, 7.5 inch, Lotus Base₹2,500





















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे