दबंग आवाज़
संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत हमारी शासन व्यवस्था का आधार हैं। सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी विकास के माध्यम से संविधान की भावना को धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें