रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत हमारी शासन व्यवस्था का आधार हैं। सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी विकास के माध्यम से संविधान की भावना को धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समुदायों के उत्थान को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक पहुंचाना सुशासन की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में गठित समिति के बावजूद जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक व्यवस्थाओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना भी आवश्यक है।
बस्तर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद ने लंबे समय तक क्षेत्र के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने चुनौतियां खड़ी कीं। इसके बावजूद बस्तर की जनता ने लोकतंत्र के प्रति अपना विश्वास बनाए रखा। अब शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण में दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्श केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि शासन और प्रशासन के प्रत्येक निर्णय में दिखाई देने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर, सम्मान और विकास में भागीदारी मिले। हमारी सरकार इसी संवैधानिक भावना के साथ सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को प्रगति के नए शिखर पर पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, सांसद श्री संतोष पांडेय, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री सुनील सोनी, पूर्व न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Brass Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹950उत्पाद देखें
Krishna Idol₹990
Brass Shankh — Large, 9 inch (Vastu Shankh / Conch)₹3,999उत्पाद देखें
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Green Metal Springs Clockwise Set₹490
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Ashoka Pillar 14 inch — Carved Wood₹2,150
Nandi Bull Idol — With Carved Base, 1.7 kg₹3,150
Veer Hanuman Idol 9 inch — 3.25 kg₹4,499उत्पाद देखें
Kamdhenu Cow Idol — Small, 390 g₹1,090
Brass Dhanvantari Idol — Big, 7.5 inch, Lotus Base₹2,500




















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे