दिल्ली में नेतन्याहू के ‘वांटेड’ पोस्टर लगा दिए, फैली सनसनी, पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विदेशी दूतावास कर्मी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'वांटेड' पोस्टर लगा दिए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टरों को देखा, लेकिन कर्मी के पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सुबह-सुबह चिपकाए पोस्टर ये घटना बीते 10-12 दिन पहले की है, जब दिल्ली पुलिस को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'वांटेड' पोस्टर बिजली के खंभों पर चिपके दिखे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ये पोस्टर मालचा मार्ग पर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल और अमेरिकन एंबेसी स्कूल के पास लगाए गए थे। इन पोस्टरों को तुरंत हटा दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक शख्स पोस्टर चिपकाते नजर आया।