मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां
13 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में नागरिकों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी सदैव तत्पर है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छतरपुर और सीधी जिलों में पुलिस की त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्रवाई ने दो अलग-अलग घटनाओं में नागरिकों की जान बचाकर पुलिस के संवेदनशील मानवीय चेहरे को सामने रखा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीधी में आरक्षक ने दरवाजा तोड़कर बचाई 60 वर्षीय व्यक्ति की जान सीधी जिले के ग्राम कोनिया में एक व्यक्ति द्वारा घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास किए जाने की सूचना डायल-112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक रविंद्र सिंह को मिली।