बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में नागरिकों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी सदैव तत्पर है। छतरपुर और सीधी जिलों में पुलिस की त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्रवाई ने दो अलग-अलग घटनाओं में नागरिकों की जान बचाकर पुलिस के संवेदनशील मानवीय चेहरे को सामने रखा।

सीधी में आरक्षक ने दरवाजा तोड़कर बचाई 60 वर्षीय व्यक्ति की जान

सीधी जिले के ग्राम कोनिया में एक व्यक्ति द्वारा घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास किए जाने की सूचना डायल-112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक  रविंद्र सिंह को मिली। सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आरक्षक ने बिना समय गंवाए दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और 60 वर्षीय रामकरण साकेत को फांसी लगाने के प्रयास से सुरक्षित नीचे उतारकर उनकी जान बचाई।

विज्ञापन
Advertisement

घटना के बाद चौकी खड्डी में चौकी प्रभारी सउनि नीरज कुमार द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई। बातचीत में पति-पत्नी के आपसी विवाद के कारण व्यक्ति द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद का समाधान कराया।

आरक्षक  रविंद्र सिंह की त्वरित निर्णय क्षमता, साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी  संतोष कोरी ने उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

छतरपुर में पलटे ई-रिक्शा से यात्रियों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

छतरपुर जिले के थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत जटाशंकर रोड पर रात्रि में यात्रियों से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशनगढ़ उप निरीक्षक कमलजीत सिंह मावई एवं कूपी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगदीश शिवहरे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

स्थिति बेहद संवेदनशील थी। दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा के नीचे एक बच्चा गहराई में दबा हुआ था, जबकि अन्य यात्री भी वाहन में फंसे हुए थे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए साहस, सूझबूझ और तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सबसे पहले बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, इसके बाद ई-रिक्शा में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने यात्रियों के लिए जटाशंकर धाम तक सुरक्षित पहुंचने की भी व्यवस्था की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने सराहना की।

मध्यप्रदेश पुलिस — कानून की रक्षा के साथ मानव जीवन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त… उज्जैन में संकरी सड़क अब बनेगी 30 मीटर चौड़ी फोरलेन, सिंहस्थ-2028 से पहले पूरा होगा काम ▶ STORY उज्जैन में संकरी सड़क अब बनेगी 30 मीटर चौड़ी फोरलेन,…