‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में शनाया कपूर ने चुराया सबका दिल!
23 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई, अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में सबका दिल चुरा लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपनी शुरूआत कर रही है। इस फिल्म में वह विक्रंत मैसी के साथ नजर आयेंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जैसे ही रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर मानो एक सुरीला तूफ़ान आ गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जुबिन नौटियाल की आवाज़ और विशाल मिश्रा की धुन तो पहले ही जादू कर रही थी,लेकिन जो सबसे ज़्यादा छा गई, वो थीं शनाया कपूर, जिनकी आंखों ने शब्दों से ज़्यादा कह दिया।