बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में शनाया कपूर ने चुराया सबका दिल!

मुंबई,

अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में सबका दिल चुरा लिया। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपनी शुरूआत कर रही है। इस फिल्म में वह विक्रंत मैसी के साथ नजर आयेंगी। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जैसे ही रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर मानो एक सुरीला तूफ़ान आ गया। जुबिन नौटियाल की आवाज़ और विशाल मिश्रा की धुन तो पहले ही जादू कर रही थी,लेकिन जो सबसे ज़्यादा छा गई, वो थीं शनाया कपूर, जिनकी आंखों ने शब्दों से ज़्यादा कह दिया।

इस फिल्म में शनाया बनी हैं सबा, एक नेत्रहीन लड़की जो पहली मोहब्बत की मीठी-बेचैन गलियों में भटक रही है। इस गाने में वो हर फ्रेम में ऐसे चमकती हैं जैसे बारिश में धूप की किरण। ना कोई बड़ा डायलॉग, ना कोई ड्रामा, बस उनकी अदाओं में, उनके इशारों में, और उनके एक्सप्रेशन्स में है सारा जादू।शनाया और विक्रांत मैसी की केमिस्ट्री मानो किसी पुराने लव लेटर की तरह दिल को छू जाती है।थोड़ी शरारत, थोड़ी तड़प और बहुत सारा एहसास।इस गाने में शनाया की परफॉर्मेंस देखकर लगता नहीं कि ये उनके करियर की शुरुआत है। सबा के किरदार को उन्होंने बड़े ही नाज़ुक और समझदार अंदाज़ में निभाया है। बिना बोले भी उनके एक्सप्रेशन्स बोलते हैं।

ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने को प्रोड्यूस किया है। निर्देशन संतोश सिंह का है और कहानी मानसी बागला ने लिखी और रची है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…