राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, कई जिलों में तापमान में गिरावट
14 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लखनऊ प्रदेश में आंधी बारिश का दौर लगातार जारी है. बरसात के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. शनिवार को भी राज्य के कई स्थानों में बरसात हुई. राजस्थान में प्री मानसून अच्छी बरसात हो रही है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई. बरसात के कारण कई जगहों के तापमान में गिरावट हुई. प्रदेश में जैसलमेर में तापमान सर्वाधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार की तुलना में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजधानी जयपुर में भी सुबह से ही सूरज और बादल की आंख मिचौली चल रही है. लोगों का उमस से हाल बेहाल है. लेकिन तापमान में पिछले दिनों की तुलना गिरावट हुई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बदला मौसम का मिजाज मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में परिसंचरण तंत्र के रूप में सक्रिय है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं.