भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद
22 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले से चालू एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई 2027) के पहले महीने में भारत का चीनी उत्पादन चार गुना से अधिक बढ़ गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, ईएसवाई 2027 के पहले महीने में घरेलू चीनी उत्पादन बढ़कर 13 लाख मीट्रिक टन (एमटी) पर पहुंच गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, मौजूदा चीनी सीजन में भंडार का स्तर अपेक्षाकृत कम बना हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी।