नई दिल्ली
एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले से चालू एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई 2027) के पहले महीने में भारत का चीनी उत्पादन चार गुना से अधिक बढ़ गया है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, ईएसवाई 2027 के पहले महीने में घरेलू चीनी उत्पादन बढ़कर 13 लाख मीट्रिक टन (एमटी) पर पहुंच गया। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, मौजूदा चीनी सीजन में भंडार का स्तर अपेक्षाकृत कम बना हुआ है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी। ऐसा उस समय होगा, जब पिछले सीजन से आगे बढ़ने वाला चीनी का भंडार ऐतिहासिक औसत से कम रहने का अनुमान है।
इसके अलावा, चीनी वर्ष 2027 (एसवाई2027) में शुद्ध चीनी उत्पादन 2.8 से 2.9 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जबकि चीनी वर्ष 2026 (एसवाई2026) में यह करीब 2.76 करोड़ मीट्रिक टन था। पिछले चीनी वर्ष में लगभग 30 लाख मीट्रिक टन चीनी का इस्तेमाल इथेनॉल उत्पादन के लिए किया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, 2.83 करोड़ मीट्रिक टन की अनुमानित घरेलू खपत के मुकाबले एसवाई2027 के अंत तक चीनी का बचा हुआ भंडार 35 से 45 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। यह एसवाई2026 के लिए अनुमानित 48 लाख मीट्रिक टन के भंडार से कम है। इसमें 10 लाख मीट्रिक टन के स्वीकृत आयात कोटे को भी शामिल किया गया है।
अनुमानित भंडार देश की दो महीने से भी कम की खपत के बराबर होगा, जो दो से तीन महीने के ऐतिहासिक मानक से नीचे है। हालांकि, त्योहारों के दौरान मजबूत मांग और आपूर्ति में कमी के बीच नवंबर में घरेलू चीनी की कीमतें मजबूत बनी रहीं।
महाराष्ट्र में चीनी की कीमतें अक्टूबर के 49.1 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर नवंबर में 51.4 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। वहीं, उत्तर प्रदेश में कीमतें 51.1 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 54.8 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं।
आईसीआरए के अनुसार, "इसके परिणामस्वरूप, त्योहारों के दौरान भारी मांग और उत्तर प्रदेश से उत्पादन की धीमी रफ्तार के बीच अखिल भारतीय स्तर पर चीनी की कीमतें 51 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 54.7 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं।"
इसके अलावा, अक्टूबर 2026 के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चीनी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई।
कच्ची चीनी की कीमतें सितंबर 2026 के 395 डॉलर प्रति मीट्रिक टन और अक्टूबर 2025 के 343 डॉलर प्रति मीट्रिक टन के मुकाबले बढ़कर अक्टूबर 2026 में 445 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गईं।
इसी तरह, सफेद चीनी की कीमतें अक्टूबर 2026 में बढ़कर 540 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गईं, जबकि एक महीने पहले सितंबर 2026 में यह 519 डॉलर और एक साल पहले अक्टूबर 2025 में 440 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थीं।
अक्टूबर 2025 में कच्ची चीनी के मुकाबले सफेद चीनी की कीमतों का अंतर 97 डॉलर प्रति मीट्रिक टन था, जो घटकर 94 डॉलर प्रति मीट्रिक टन रह गया।
इसके अतिरिक्त, भारत के एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम के तहत ईएसवाई2026 में 20 प्रतिशत मिश्रण दर बनी रही।
इस वर्ष के दौरान 1,089 करोड़ लीटर से अधिक एथेनॉल की आपूर्ति की गई, जिसमें अकेले अक्टूबर 2026 में 102 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति शामिल है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Green Metal Springs Anti Clockwise Set₹490
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Brass Owl Idol — West Zone Vastu, Shiny Gold (3.5 inch)₹1,050
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Stainless Steel Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Elephant Statue — Red & White Options (Individual)₹2,596उत्पाद देखें
Iron Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹790
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Kuber Ji Idol 7 inch — Copper Coated₹3,950
Vastu Chakra Plotting Disc 6 inch — 45 Devta, 16 Zones₹750उत्पाद देखें
Copper Dhanvantari Idol 7.5 inch₹2,600
Kamdhenu Cow with Calf₹1,050










































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे