आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच, 2 स्टार खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आईपीएल 2025 में मिलने वाली है लीग की नई चैंपिंयन टीम। वो टीम जो इससे पहले कभी खिताब नहीं जीती थी। टक्कर है इस सीजन की 2 सबसे जबरदस्त टीमों- आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
फाइनल मुकाबले से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका लगा है। मुकाबला शुरू होने में चंद घंटे ही बाकी हैं लेकिन टीम के कप्तान को पता ही नहीं है कि उनका एक स्टार खिलाड़ी मैच में खेल पाएगा या नहीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को नहीं पता कि हैमस्ट्रिंग्स इंजरी से जूझ रहे स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। इसके अलावा ओपनर फिल सॉल्ट के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल होने जा रहा है।