बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच, 2 स्टार खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में मिलने वाली है लीग की नई चैंपिंयन टीम। वो टीम जो इससे पहले कभी खिताब नहीं जीती थी। टक्कर है इस सीजन की 2 सबसे जबरदस्त टीमों- आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच। फाइनल मुकाबले से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका लगा है। मुकाबला शुरू होने में चंद घंटे ही बाकी हैं लेकिन टीम के कप्तान को पता ही नहीं है कि उनका एक स्टार खिलाड़ी मैच में खेल पाएगा या नहीं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को नहीं पता कि हैमस्ट्रिंग्स इंजरी से जूझ रहे स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। इसके अलावा ओपनर फिल सॉल्ट के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
 
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल होने जा रहा है। मैच से पहले जब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार से पूछा गया कि टिम डेविड क्या मैच खेलेंगे तब उन्होंने कहा कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है। पाटीदार ने कहा, 'अभी तक तो मुझे टिम डेविड के बारे में कोई आइडिया नहीं है। डॉक्टरों ने कहा है कि वो हमें शाम तक बताएंगे।'

टिम डेविड ने आरसीबी के पिछले 2 मैच भी नहीं खेले थे। वजह है हैमस्ट्रिंग इंजरी। इतना ही नहीं, खतरनाक ओपनर बैटर फिल सॉल्ट के भी खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। वह टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए। सॉल्ट जल्द ही पिता बनने वाले हैं। फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर आरसीबी के ट्रेनिंग सेशन में उनकी नामौजूदगी से सवाल उठ रहे हैं कि वह मैच में खेलेंगे या नहीं। अगर टिम डेविड और फिल सॉल्ट दोनों ही फाइनल में नहीं खेल पाते हैं तो यह आरसीबी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

आरसीबी अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इससे पहले 3 बार वह फाइनल में हारी है और इस बार चौथी बार खिताबी भिड़ंत का हिस्सा बनी है। वह कतई नहीं चाहती कि 2025 में भी 2009, 2011 और 2016 की कहानी दोहराई जाए। इससे पहले तीनों ही फाइनल मुकाबले में आरसीबी हार चुकी थी। तीनों बार कसर रह गई। इस बार उसके सामने उस निराश सिलसिले के खत्म करने का मौका है। मौका है पहली बार आईपीएल टाइटल जीतने का। ऐसे में सॉल्ट और टिम डेविड की उपलब्धता पर संदेह के बादलों का होना आरसीबी के लिए कितना बड़ा झटका है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

मुकाबला भी पंजाब किंग्स से है। वो टीम जो आईपीएल 2025 के लीग चरण की टॉपर है। हालांकि, आरसीबी से उसे पहले क्वालीफायर में बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। फिर क्वालीफायर 2 में उन्होंने जिस अंदाज से 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की छुट्टी की, उससे आरसीबी को भी अंदाजा है कि प्रतिद्वंद्वी कितना मजबूत है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…