बैंक की बड़ी लापरवाही आई सामने, पंचकूला मेयर को ठगों ने लगाया 42.50 लाख रुपये का चूना
28 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पंचकूला पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल के फर्जी व्हाटसऐप से आए एक लेटर के बाद पंजाब एंड सिंध बैंक ने 42.50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामले सामने आया है।इस मामले में पंचकूला साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर लिया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि उनके फर्जी लेटर भेजकर उनके अकाउंट से 42.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। मेयर के लेटर पर साइन भी नहीं थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनके छोटे भाई के फर्जी साइन वेरीफाइन करवाए बिना बैंक ने बड़ी लापरवाही दिखाते हुए यह राशि ट्रांसफर कर दी। लगभग साढ़े 4 घंटे बाद मेयर को इसका तब पता चला, जब विदेश में उनके बेटे ने उन्हें फोन करके पूछा कि आपने 42.50 लाख रुपये किसे ट्रांसफर किए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह सुनते ही मेयर हैरान हो गए। उन्होंने अपने पूरे स्टाफ से की गई ट्रांसजेक्शन के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी चैक या आरटीजीएस के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद मेयर ने बैंक से जानकारी जुटानी शुरु की।