बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

बैंक की बड़ी लापरवाही आई सामने, पंचकूला मेयर को ठगों ने लगाया 42.50 लाख रुपये का चूना

पंचकूला 
पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल के फर्जी व्हाटसऐप से आए एक लेटर के बाद पंजाब एंड सिंध बैंक ने 42.50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामले सामने आया है।इस मामले में पंचकूला साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि उनके फर्जी लेटर भेजकर उनके अकाउंट से 42.50 लाख रुपये निकाल लिए गए।   मेयर के लेटर पर साइन भी नहीं थे। उनके छोटे भाई के फर्जी साइन वेरीफाइन करवाए बिना बैंक ने बड़ी लापरवाही दिखाते हुए यह राशि ट्रांसफर कर दी। 

लगभग साढ़े 4 घंटे बाद मेयर को इसका तब पता चला, जब विदेश में उनके बेटे ने उन्हें फोन करके पूछा कि आपने 42.50 लाख रुपये किसे ट्रांसफर किए हैं। यह सुनते ही मेयर हैरान हो गए।   उन्होंने अपने पूरे स्टाफ से की गई ट्रांसजेक्शन के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी चैक या आरटीजीएस के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। 

इसके बाद मेयर ने बैंक से जानकारी जुटानी शुरु की। जिसके बाद उन्हें पता चला कि धोखाधड़ी के अंतर्गत अपराधी पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों से व्हाट्सऐस के जरिए बातचीत करना शुरु हो गए थे।  व्हाट्सऐप पर कुलभूषण गोयल का नाम और उनकी एएनए ग्रुप कंपनी का लोगो लगा हुआ था।  बैंक के अधिकारियों को फर्जी काल करने वाले ने पहले एक करोड़ रुपये की एफडी करवाने का लालच दिया।

विज्ञापन
Advertisement

मेयर का सामाजिक रसूख होने के चलते किसी ने काल करने वाले पर शक ही नहीं किया। इसके बाद ठग ने बैंक के अधिकारी को कहा कि मैं एक लेटर भेज रहा हूं, तुरंत उस लेटर पर दिए गए खातों में राशि जारी कर दें। मेयर की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और दो अधिकृत हस्ताक्षर होने के बाद ही बैंक से राशि निकलती है।  आज तक कभी भी इस कंपनी ने किसी लेटर के जरिए राशि जारी नहीं की। 

लेटर जब बैंक के अधिकारियों के पास आया, तो उस पर मेयर के हस्ताक्षर नहीं थे। लेटर पर एक ही हस्ताक्षर थे।  जानकार सूत्र बताते हैं कि लेटर पर जो हस्ताक्षर थे, वह मेयर के छोटे भाई के हस्ताक्षर की नकल जैसे थे।  जबकि जब भी इस कंपनी से कोई भी चैक आरटीजीएस के लिए जारी होता है, तो दो हस्ताक्षर के बाद ही राशि निकलती है।  इसके बाद भी किसी बैंक अधिकारी ने शक नहीं किया। 

लेटर आने के बाद काफी देर तक बैंक से लेटर में लिखी गई राशि आरटीजीएस नहीं की गई। ठगी करने वाले ने कई बार बैंक में फोन किया और कहा कि तुम्हें कितनी देर लगती है रुपये आरटीजीएस करने में?  बार-बार फोन आने पर भी किसी बैंक अधिकारी ने कंपनी के कार्यालय में फोन करके यह जानने की कोशिश नहीं की कि क्या सच में मेयर ही बार-बार फोन करके राशि डालने के लिए कह रहे हैं। 

जबकि कोई भी बड़ी राशि का चैक आने पर अक्सर बैंक के कर्मचारी संबंधित कंपनी या व्यक्ति को फोन करके पूछते हैं कि आपने चैक जारी किया है क्या? मेयर कुलभूषण गोयल ने तुरंत पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया। bउन्होंने बताया कि आपके व्हाट्सऐस से लेटर आने के बाद ही हमने यह राशि जारी की है।  मेयर ने कहा कि आपने धोखाधड़ी से यह राशि जारी कर दी, मैंने कोई लेटर नहीं भेजा।  मेयर समझ गए कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद तुरंत चंडीगढ़ साईबर पुलिस से शिकायत की। 

मामला पंचकूला महापौर से जुड़ा हुआ होने के चलते चंडीगढ़ साईबर पुलिस ने राशि सीज करने के साथ ही पंचकूला पुलिस से उन्हें संपर्क करने को कहा। इसके बाद पंचकूला साईबर पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव…