मेरठ जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक 5 विस्फोटों से पूरा इलाका दहल उठा, फैली सनसनी
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मेरठ यूपी के मेरठ जिले के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक के बाद एक 5 विस्फोटों से पूरा इलाका दहल उठा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाहिदीयान में बुढ़ाना गेट चौकी के सामने ही गली में स्थित एक मकान में ये विस्फोट हुए। एक के बाद एक पांच धमाके हुए। धमाके इतने तेज थे कि पूरा इलाका सहम गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विस्फोटक सामग्री गंधक और पोटाश में धमाका होने के कारण मकान की छत और दीवारें उड़ गई। इस दौरान आसपास का पूरा इलाका दहल गया और ईंटें बिखर गई। फिलहाल एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोतवाली में बुढ़ाना गेट चौकी के सामने मोहल्ला जाहिदीयान में शादाब और शाहीन का मकान है। दोनों भाई ई रिक्शा चलाने और शादी समारोह में आतिशबाजी का काम करते हैं।