पंजाब सरकार को पूरे 20 महीने समझने में लग गए कि एक मंत्री जिस विभाग का चार्ज संभाले बैठे थे, वह असल में था ही नहीं
22 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पंजाब पंजाब सरकार को पूरे 20 महीने लग गए यह समझने में कि उसके एक कद्दावर मंत्री जिस विभाग का चार्ज संभाले बैठे थे, वह असल में था ही नहीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को प्रशासनिक सुधार विभाग सौंपा गया था, लेकिन अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर मान लिया है कि ऐसा कोई विभाग अस्तित्व में ही नहीं था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरकार की ताजा अधिसूचना के मुताबिक, अब धालीवाल सिर्फ एनआरआई मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। ऐसी स्थिति वाकई हैरान करने वाली है कि है कि आखिर 20 महीनों तक मंत्री साहब किस विभाग के नाम पर फैसले लेते रहे?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गवर्नर ने जारी किया संशोधित आदेश गवर्नर द्वारा जारी नए आदेश में बताया गया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सिफारिश पर 7 फरवरी 2025 से धालीवाल का मंत्रालय बदला गया है।