बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

पंजाब सरकार को पूरे 20 महीने समझने में लग गए कि एक मंत्री जिस विभाग का चार्ज संभाले बैठे थे, वह असल में था ही नहीं

पंजाब
पंजाब सरकार को पूरे 20 महीने लग गए यह समझने में कि उसके एक कद्दावर मंत्री जिस विभाग का चार्ज संभाले बैठे थे, वह असल में था ही नहीं। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को प्रशासनिक सुधार विभाग सौंपा गया था, लेकिन अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर मान लिया है कि ऐसा कोई विभाग अस्तित्व में ही नहीं था।
सरकार की ताजा अधिसूचना के मुताबिक, अब धालीवाल सिर्फ एनआरआई मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। ऐसी स्थिति वाकई हैरान करने वाली है कि है कि आखिर 20 महीनों तक मंत्री साहब किस विभाग के नाम पर फैसले लेते रहे?

गवर्नर ने जारी किया संशोधित आदेश
गवर्नर द्वारा जारी नए आदेश में बताया गया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सिफारिश पर 7 फरवरी 2025 से धालीवाल का मंत्रालय बदला गया है। इससे पहले उन्हें कृषि और किसान कल्याण विभाग भी मिला था, लेकिन मई 2023 के कैबिनेट फेरबदल में उनसे यह जिम्मेदारी ले ली गई थी। तब उन्हें एनआरआई मामलों के साथ प्रशासनिक सुधार विभाग दिया गया था, जो अब फाइलों में भी नहीं मिल रहा।

न स्टाफ न बैठक, फिर भी धालीवाल मौन
दी ट्रिब्यून की रिपोर्ट की मानें तो इस विभाग के नाम पर कोई स्टाफ तैनात नहीं था, ना ही कभी कोई बैठक हुई। यानी धालीवाल बिना किसी वास्तविक विभाग के ही 20 महीनों तक इसका चार्ज संभाले बैठे रहे। गौरतलब है कि धालीवाल पंजाब सरकार के पांचवें वरिष्ठतम मंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा और सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर के बाद आते हैं। लेकिन बिना किसी विभाग की उनकी जिम्मेदारी तय करना पंजाब सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…