चरखी दादरी में मिला अनोखा पत्थर, जो है रबड़ की तरह लचीला, इसकी खासियत जान हर कोई हैरान
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चरखी दादरी हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक ऐसा अनोखा पत्थर पाया गया है, जो रबर की तरह लचीला है। इसे स्थानीय भाषा में हिलना पत्थर कहा जाता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह पत्थर चरखी दादरी से लगभग 7 किलोमीटर दूर कलियाणा गांव की अरावली पहाड़ियों में पाया गया है। भूगर्भीय दृष्टि से अद्वितीय यह पत्थर देशभर के वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का विषय बन चुका है। क्या है 'हिलना पत्थर'?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह पत्थर वास्तव में एक प्रकार का लचीला बलुआ पत्थर (Flexible Sandstone) है, जिसे कुछ लोग 'डांसिंग स्टोन ' भी कहते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसकी खासियत यह है कि यह पत्थर सामान्य पत्थरों की तरह कठोर नहीं, बल्कि रबड़ की तरह हल्का लचीलापन दिखाता है, जिससे यह हिलता हुआ प्रतीत होता है।