बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

चरखी दादरी में मिला अनोखा पत्थर, जो है रबड़ की तरह लचीला, इसकी खासियत जान हर कोई हैरान

 चरखी दादरी

 हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक ऐसा अनोखा पत्थर पाया गया है, जो रबर की तरह लचीला है। इसे स्थानीय भाषा में हिलना पत्थर कहा जाता है। यह पत्थर चरखी दादरी से लगभग 7 किलोमीटर दूर कलियाणा गांव की अरावली पहाड़ियों में पाया गया है। भूगर्भीय दृष्टि से अद्वितीय यह पत्थर देशभर के वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का विषय बन चुका है।

क्या है 'हिलना पत्थर'?
यह पत्थर वास्तव में एक प्रकार का लचीला बलुआ पत्थर (Flexible Sandstone) है, जिसे कुछ लोग 'डांसिंग स्टोन ' भी कहते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह पत्थर सामान्य पत्थरों की तरह कठोर नहीं, बल्कि रबड़ की तरह हल्का लचीलापन दिखाता है, जिससे यह हिलता हुआ प्रतीत होता है। इस पत्थर की खासियतों के चलते कलियाणा गांव को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिल चुकी है।

वैश्विक पहचान और रिसर्च
अब इस अनोखी संरचना पर देश-विदेश के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि यह पत्थर किन भूगर्भीय परिस्थितियों में बना और कैसे इसकी संरचना में लचीलापन आया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के भूविज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रभास पांडे हाल ही में अपनी टीम के साथ इस पत्थर का अध्ययन करने पहुंचे थे। उनका मानना है कि यदि इस पत्थर की विशेषताओं को समझकर निर्माण कार्य में उपयोग किया जाए, तो इससे भूकंप-रोधी इमारतों का निर्माण संभव हो सकता है। यह भारत जैसे भूकंप-प्रवण देश के लिए एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Advertisement

पर्यटन स्थल बनाने की योजना
इस विशेष पत्थर की ख्याति को देखते हुए हरियाणा सरकार इस स्थान को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। फिलहाल पर्यावरण, वन और खनन विभागों ने इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए क्षेत्र में आम जनता के प्रवेश पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही, पत्थर को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई के संकेत बोर्डों के माध्यम से दिए गए हैं। गांव के लोग इस धरोहर को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और अपने स्तर पर इसके संरक्षण की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पत्थर न सिर्फ उनके गांव की पहचान है, बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहर भी है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…