दबंग आवाज़
छबड़ा में पाइपलाइन के लिए काटी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य अगले माह तक होगा पूरा: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री
28 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की मरम्मत से सम्बंधित शेष सभी कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण कर कर दिए जाएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में 48 योजनाओं में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में 121 किमी की सड़क काटी गई थी। जिसमें से 117 किमी सड़क की मरम्मत की जा चुकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के तहसील छीपाबड़ौद एवं छबड़ा में कुल 361 ग्राम अवस्थित है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें