बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

छबड़ा में पाइपलाइन के लिए काटी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य अगले माह तक होगा पूरा: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जयपुर
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की मरम्मत से सम्बंधित शेष सभी कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण कर कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में 48 योजनाओं में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में 121 किमी की सड़क काटी गई थी। जिसमें से 117 किमी सड़क की मरम्मत की जा चुकी है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के तहसील छीपाबड़ौद एवं छबड़ा में कुल 361 ग्राम अवस्थित है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इनमें से 48 ग्रामों के लिए योजना बनाकर ओटीएमपी के तहत काम किये गए। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत बड़ी योजनाओं के 3 पैकेज की निविदा प्रक्रियाधीन है। इन पैकेज में पंप हाउस एवं फ़िल्टर प्लांट बनाये जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि योजना के तहत 504 करोड़ रूपये के कार्यों की योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे।

इससे पहले विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के तहसील छीपाबड़ौद एवं छबड़ा में कुल 361 ग्राम अवस्थित हैं । माह जनवरी-2021 से दिसम्बर-2024 तक की अवधि में इन सभी ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर जल संबंध द्वारा लाभान्वित किये जाने की स्वीकृति राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की विभिन्न बैठकों द्वारा जारी की गई है। इनमें से 48 ग्रामों को लाभान्वित किये जाने हेतु 30 अन्य लघु योजनाओं की स्वीकृतियां जारी की गई है। जिनकी स्वीकृति एवं प्रगति का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने बताया कि शेष 313 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए बारां, कोटा व झालावाड़ जिलों के 1402 ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु वृहद पेयजल परियोजना परवन-अकावद की स्वीकृति राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की 27वीं बैठक 03 सितम्बर, 2021 के द्वारा 3523.16 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। वर्तमान में योजना के क्रियान्वयन हेतु निविदा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने योजना में सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के 313 ग्रामों की सूची को सदन के पटल पर रखा।

विज्ञापन
Advertisement

श्री चौधरी ने जानकारी दी कि परियोजना के कार्यों के क्रियान्वयन हेतु 28 अक्टूबर, 2024 को निविदा आमंत्रित कर 5 दिसम्बर, 2024 को निविदा की तकनीकी बिड खोली जा चुकी है। जो वर्तमान में तकनीकी परीक्षण हेतु प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत 30 अन्य लघु योजनाओं में से 17 योजनाओं के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं तथा 11 योजनाओं के कार्य प्रगतिरत है। 2 योजनाओं यथा ग्राम कालाटोल व ग्राम धामनिया में भू-जल स्त्रोतों में भू-जल आवक नहीं होने के कारण शेष कार्य नहीं करवाये गये हैं। जनका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…