नीतीश कुमार के पुत्र की राजनीति में प्रवेश को परिवारवाद से जोड़ना गलत: जेडीयू विधायक संजीव
17 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले निशांत की राजनीति में धमाकेदार एंट्री करवाई जा सकती है। हालांकि, अभी यह सिर्फ कयास हैं और इसपर खुद निशांत या उनके पिता सीएम नीतीश कुमार ने कुछ भी नहीं कहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि, जदयू संजीव कुमार ने अब इसपर अपनी बात रखी है। जदयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र की राजनीति में प्रवेश का सभी इंतजार कर रहे हैं। उनका स्वागत है। वे बेहद सफल राजनीतिज्ञ होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जदयू विधायक संजीव कुमार ने इसके साथ-साथ यह भी कहा है कि जदयू उनका इंतजार कर रहा है, उनके आने के बाद बड़ी संख्या में युवा जदयू से जुड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि निशांत को जनता बुला रही है, इसे परिवारवाद से जोड़ना गलत है।