बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

नीतीश कुमार के पुत्र की राजनीति में प्रवेश को परिवारवाद से जोड़ना गलत: जेडीयू विधायक संजीव

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले निशांत की राजनीति में धमाकेदार एंट्री करवाई जा सकती है। हालांकि, अभी यह सिर्फ कयास हैं और इसपर खुद निशांत या उनके पिता सीएम नीतीश कुमार ने कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि, जदयू संजीव कुमार ने अब इसपर अपनी बात रखी है।

जदयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र की राजनीति में प्रवेश का सभी इंतजार कर रहे हैं। उनका स्वागत है। वे बेहद सफल राजनीतिज्ञ होंगे। जदयू विधायक संजीव कुमार ने इसके साथ-साथ यह भी कहा है कि जदयू उनका इंतजार कर रहा है, उनके आने के बाद बड़ी संख्या में युवा जदयू से जुड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि निशांत को जनता बुला रही है, इसे परिवारवाद से जोड़ना गलत है।

पटना में निशांत कुमार को लेकर हाल ही में लगाए गए एक पोस्टर को लेकर काफी चर्चा रही। इस पोस्टर के नजर आने के बाद यह भी कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या राजनीति में निशांत की एंट्री हो चुकी है? दरअसल होली के बाद पटना की सड़क पर नजर आए इस पोस्टर में लिखा गया था, 'बिहार की मांग…सुन लिए निशांत…बहुत-बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन
Advertisement

होली के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर निशांत कुमार की वरिष्ठ जदयू नेताओं से मुलाकात की हुई थी। माना जा रहा है कि यह पहला मौका था जब जदयू के दिग्गज नेताओं के साथ सार्वजनिक तौर पर निशांत के मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थीं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत का जेडीयू में स्वागत है। वो अब पार्टी के रंग में रंग गए हैं। उन्होंने पैर छूकर मेरा आशीर्वाद लिया। उनके आने से जदयू को नई ऊंचाई मिलेगी।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…