जगदलपुर : मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर होगी संविदा भर्तियां
7 January 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जगदलपुर : मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर होगी संविदा भर्तियां 20 जनवरी तक स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन .जगदलपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले की शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें परामर्शदाता, स्टोर कीपर सह लेखापाल, पैरामेडिकल स्टाफ, पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक और सहायक सह रात्रि चौकीदार जैसे विभिन्न संविदा पद शामिल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इन संविदा पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 7,944 रुपये से लेकर 23,170 रुपये तक का एकमुश्त मासिक वेतन दिया जाएगा।