बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
आजीविका

जगदलपुर : मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर होगी संविदा भर्तियां

जगदलपुर : मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर होगी संविदा भर्तियां

20 जनवरी तक स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

.जगदलपुर

जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले की शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Advertisement

      विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी। इसमें परामर्शदाता, स्टोर कीपर सह लेखापाल, पैरामेडिकल स्टाफ, पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक और सहायक सह रात्रि चौकीदार जैसे विभिन्न संविदा पद शामिल हैं। इन संविदा पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 7,944 रुपये से लेकर 23,170 रुपये तक का एकमुश्त मासिक वेतन दिया जाएगा। परामर्शदाता (काउंसलर) के दो रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी चयनित अभ्यर्थियों को 23,170 रुपये का सर्वाधिक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। कार्यालयीन व्यवस्था हेतु स्टोर कीपर सह लेखापाल के एक पद पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए 18,536 रुपये का वेतन निर्धारित है।

स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पैरामेडिकल स्टाफ के तीन पदों को भरा जाएगा, जिनका मासिक वेतन 11,916 रुपये होगा। इसके अलावा बच्चों के शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिए पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक के चार पद तथा कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक के दो पद शामिल हैं। इन दोनों ही पदों के लिए 10,000 रुपये का एकमुश्त मानदेय तय किया गया है। वहीं, सुरक्षा और सहायता कार्यों के लिए सहायक सह रात्रि चौकीदार का भी एक पद रिक्त है, जिस पर 7,944 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों को 70 प्रतिशत अधिभार दिया जाएगा, जबकि अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, राज्य शासन के नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी रखा गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह विशेष ध्यान रखना होगा कि विभाग द्वारा आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर के पते पर भेजे जा सकते हैं। किसी भी अपूर्ण या विलंब से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत शर्तें, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in/  पर देखा जा सकता है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…