भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दूसरे बजट की तारीख नजदीक, तैयारी में जुटी ये टीम
17 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजस्थान राजस्थान की भजनलाल सरकार 2025 में अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। आने वाली 19 फरवरी को वित्त मंत्री दिया कुमारी विधानसभा में बजट पेश करेंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वित्त मंत्री के तौर पर भजनलाल सरकार में ये उनका लगातार दूसरा बजट होगा। वित्त विभाग के अफसरों की टीम बीते दो महीने से बजट तैयार करने में जुटी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यहां हम आपको उन अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे जो पर्दे के पीछे रहकर बजट को तैयार करने में करीब से जुड़े हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजस्थान सरकार के 2025 के बजट में सबसे पहले तो वित्त मंत्री दिया कुमारी हैं, जो कि सदन में बजट को पेश करेंगी। वित्त मंत्री दिया कुमारी 19 फरवरी को विधानसभा में भजनलाल सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पढ़ेंगी।