बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दूसरे बजट की तारीख नजदीक, तैयारी में जुटी ये टीम

राजस्थान

राजस्थान की भजनलाल सरकार 2025 में अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। आने वाली 19 फरवरी को वित्त मंत्री दिया कुमारी विधानसभा में बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के तौर पर भजनलाल सरकार में ये उनका लगातार दूसरा बजट होगा। वित्त विभाग के अफसरों की टीम बीते दो महीने से बजट तैयार करने में जुटी है। यहां हम आपको उन अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे जो पर्दे के पीछे रहकर बजट को तैयार करने में करीब से जुड़े हैं।

राजस्थान सरकार के 2025 के बजट में सबसे पहले तो वित्त मंत्री दिया कुमारी हैं, जो कि सदन में बजट को पेश करेंगी। वित्त मंत्री दिया कुमारी 19 फरवरी को विधानसभा में भजनलाल सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पढ़ेंगी। राजस्थान की पहली महिला वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इससे पहले पिछले वर्ष 2024 में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया था। उनके साथ बजट तैयार करने वाली इस टीम के अफसरों में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, वित्त बजट विभाग के प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि, वित्त व्यय विभाग के सचिव नवीन जैन और वित्त राजस्व विभाग के सचिव कुमार पाल गौतम शामिल हैं।

अखिल अरोड़ा
अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा को वित्त के मामले में बहुत महारत हासिल है। शायद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों को इसका अहसास है। वित्त विभाग में उनका यह पांचवां बजट होगा। पूर्व आईएएस आदर्श किशोर सक्सेना के बाद राजस्थान में किसी वित्त सचिव का यह दूसरा सबसे बड़ा कार्यकाल है, उन्होंने करीब साढ़े पांच साल तक वित्त सचिव के रूप में काम किया। अखिल अरोड़ा ने पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल में भी तीन बजट पेश किए थे।

विज्ञापन
Advertisement

कुमार पाल गौतम
कुमार पाल गौतम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वर्तमान में राजस्थान सरकार में वित्त राजस्व विभाग में सचिव हैं। इन्होंने M.A.(MATHS), B.SC.(Physics) से की है। इससे पहले वे राजस्थान, जयपुर में ही स्थानीय निकाय विभाग में आयुक्त एवं पदेन शासन सचिव रहे।

डॉ. देबाशीष पृष्टि
डॉ. देबाशीष पृष्टी ओडिशा के रहने वाले हैं। राजस्थान सरकार में वित्त बजट विभाग के प्रमुख सचिव हैं। देबाशीष ने M.Phil.(ENVIRONMENTAL SCIENCE), M.Sc.(ENVIRONMENTAL SCIENCE), PhD. की हुई है।

नवीन जैन
नवीन जैन मूलत: हरियाणा के रहने वाले हैं। राजस्थान सरकार में वे वित्त व्यय विभाग के सचिव हैं। इससे पहले राजस्थान सरकार में ही आयोजना, आयोजना (जनशक्ति और गजेटियर्स), सांख्यिकी विभाग में शासन सचिव रहे। इन्होंने M.F.C. , DIPLOMA IN PUBLIC POLICY , ASSC COMP SECY. , B.COM. किया हुआ है।

मुख्यमंत्री के स्तर पर बैठकें
बजट तैयार करने के लिए वित्त विभाग के स्तर पर बजट फाइनलाइजेशन कमेटियों की बैठकें ली गईं। इनमें संबंधित विभागों से आने वाले बजट के प्रस्ताव और पिछले बजट में खर्च का ब्योरा मांगा जाता है। इसके अलावा बजट में सुझावों को लेकर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ, युवा और महिला संगठनों की भी मुख्यमंत्री के स्तर पर बैठकें ली जा चुकी हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली…