टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई, एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने जिम में भारी वजन उठाया और कहा कि अभी और अधिक ताकत की खोज जारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सोशल मीडिया पर सक्रिय टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने दोनों हाथों में 60 किलो के डंबल लेकर बेंच चेस्ट करते नजर आए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अधिक शक्ति की खोज जारी है 60।” यह कोई पहली बार नहीं है, जब टाइगर ने अपने वर्कआउट वीडियो को प्रशंसकों संग साझा किया बल्कि वह अक्सर वर्कआउट के साथ ही मोटिवेशनल पोस्ट भी अपलोड करते रहते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अभिनेता ने हाल ही में अपने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बेहद प्रभावशाली किक का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनेता अपने ट्रेनर पर पूरी ताकत के साथ किक मारते हुए हवा में उछलते नजर आए थे।