बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’

मुंबई,

एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने जिम में भारी वजन उठाया और कहा कि अभी और अधिक ताकत की खोज जारी है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने दोनों हाथों में 60 किलो के डंबल लेकर बेंच चेस्ट करते नजर आए। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अधिक शक्ति की खोज जारी है 60।”

यह कोई पहली बार नहीं है, जब टाइगर ने अपने वर्कआउट वीडियो को प्रशंसकों संग साझा किया बल्कि वह अक्सर वर्कआउट के साथ ही मोटिवेशनल पोस्ट भी अपलोड करते रहते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

अभिनेता ने हाल ही में अपने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बेहद प्रभावशाली किक का वीडियो पोस्ट किया था।

वीडियो में अभिनेता अपने ट्रेनर पर पूरी ताकत के साथ किक मारते हुए हवा में उछलते नजर आए थे। अभिनेता अपनी फिल्मों में भी एक्शन के साथ कमाल के स्टंट करते नजर आते हैं।

वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा, "आमतौर पर मुझे अपने किसी भी हुनर पर गर्व नहीं होता, लेकिन यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मुझे आश्चर्य है कि मैंने इसे अभी तक क्यों नहीं देखा। भाईजान बच गए। सॉरी नदीम खिलाड़ी।”

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी आगामी एक्शन 'बागी 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू मुख्य कलाकार के रूप में नजर आएंगे।

‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है, जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर ने किया है।

'बागी 4' के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में लोकप्रिय पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा भी नजर आएंगी।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…