UIDAI का एलान: आज 20 घंटे तक बंद रहेंगे आधार से जुड़े ऑनलाइन सर्विसेस
27 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट ऑनलाइन कराना है और उसके लिए माई आधार पोर्टल या एमआधार ऐप पर जाने वाले हैं तो जरा ध्यान दीजिए। यूआईडीएआई की ओर से एक अहम जानकारी शेयर की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें बताया गया है कि आज दोपहर 12 बजे से 28 जुलाई की सुबह 8 बजे तक माईआधार पोर्टल और एमआधार ऐप पर मेंटनेंस एक्टिविटी का काम किया जाना है। इस वजह से सर्विसेज में रुकावट आ सकती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यूआईडीएआई ने कहा है कि इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए उसे खेद होगा। आसान भाषा में समझाएं तो रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक आधार कार्ड से संबंधित ऑनलाइन काम कराने में रुकावट आ सकती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
क्या होती है मेंटनेंस एक्टिविटी शेड्यूल मेंटनेंस एक्टिविटी, पहले से तय एक्टिविटी होती है, जिसे एक तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाता है।