बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजधानी

UIDAI का एलान: आज 20 घंटे तक बंद रहेंगे आधार से जुड़े ऑनलाइन सर्विसेस

नई दिल्ली

अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट ऑनलाइन कराना है और उसके लिए माई आधार पोर्टल या एमआधार ऐप पर जाने वाले हैं तो जरा ध्‍यान दीजिए। यूआईडीएआई की ओर से एक अहम जानकारी शेयर की गई है। इसमें बताया गया है कि आज दोपहर 12 बजे से 28 जुलाई की सुबह 8 बजे तक माईआधार पोर्टल और एमआधार ऐप पर मेंटनेंस एक्टिविटी का काम किया जाना है। इस वजह से सर्विसेज में रुकावट आ सकती है। यूआईडीएआई ने कहा है कि इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए उसे खेद होगा। आसान भाषा में समझाएं तो रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक आधार कार्ड से संबंधित ऑनलाइन काम कराने में रुकावट आ सकती है।

क्‍या होती है मेंटनेंस एक्‍ट‍िविटी
शेड्यूल मेंटनेंस एक्टिविटी, पहले से तय एक्‍ट‍िविटी होती है, जिसे एक तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाता है। इस दौरान किसी सर्विस से संबंधित तकनीकी काम निपटाए जाते हैं, ताकि सर्विस पहले से स्‍मूद और फास्‍ट काम करे और ग्राहकों को आम दिनों में कोई परेशानी ना हो। हालांकि शेड्यूल मेंटनेंस जितनी देर तक किया जाता है, उतनी देर उस सर्विस में रुकावट आ सकती है।

वेबसाइट और ऐप दोनों का मेंटनेंस
सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यूआईडीएआई की तरफ से शेयर जानकारी से पता चलता है कि आधार कार्ड के पोर्टल और एमआधार ऐप दोनों को शेड्यूल मेंटनेंस में ले जाया जाएगा, जिससे सर्विसेज में रुकावट आ सकती है। अगर आप सोचकर बैठे थे कि रविवार के दिन आधार कार्ड से संबंधित कोई पेंडिंग काम निपटाएंगे तो ध्‍यान रहे कि सर्विस मेंटनेंस की वजह से आपका काम डिले हाे सकता है। आपको फ‍िर से याद दिला दें कि रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक शेड्यूल मेंटनेंस किया जाना है।

विज्ञापन
Advertisement

ये सेवाएं मिलती हैं ऑनलाइन
आधार कार्ड से संबंधित पोर्टल और एमआधार ऐप के जरिए कई ऑनलाइन सेवाओं को एक्‍सेस क‍िया जाता है। इनमें ई-आधार डाउनलोड, पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर, आधार लॉक/अनलॉक, बायोमेट्रिक्स लॉक/अनलॉक करना, ऑनलाइन अड्रेस अपडेट और वर्चुअल आईडी (VID) जेनरेट करना जैसी सर्विसेज प्रमुख हैं। शेड्यूल मेंटनेंस के दौरान इन सर्विसेज पर असर हो सकता है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…