*योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार*
20 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
*लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को 'पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रदेश को राज्य और नगर निकाय स्तर पर कुल आठ पुरस्कार मिले हैं। यह उपलब्धि स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के प्रयासों को रेखांकित करती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश को 'स्वनिधि से समृद्धि' श्रेणी में प्रथम रैंक, ओवरऑल परफॉर्मेंस में द्वितीय रैंक और स्पेशल कैंपेन में द्वितीय रैंक प्राप्त हुई।