*लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को 'पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। प्रदेश को राज्य और नगर निकाय स्तर पर कुल आठ पुरस्कार मिले हैं। यह उपलब्धि स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के प्रयासों को रेखांकित करती है।
राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश को 'स्वनिधि से समृद्धि' श्रेणी में प्रथम रैंक, ओवरऑल परफॉर्मेंस में द्वितीय रैंक और स्पेशल कैंपेन में द्वितीय रैंक प्राप्त हुई। वहीं, नगर निकाय स्तर पर अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक डॉ. राजागणपति आर. ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पुरस्कार प्राप्त किया।
*मंत्री एके शर्मा ने उपलब्धि का श्रेय टीम की मेहनत को दिया*
इस उपलब्धि पर नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड 2026 में उत्तर प्रदेश को मिली यह सफलता पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। एके शर्मा ने कहा कि इस सफलता के पीछे स्ट्रीट वेंडर भाई-बहनों का विश्वास, नगर निकायों के अधिकारियों- कर्मचारियों, नगर आयुक्तों और परियोजना अधिकारियों का समर्पण तथा सूडा की टीम की अथक मेहनत है।
मंत्री एके शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर योजना से जुड़ें, उन्हें समय पर ऋण मिले और वे डिजिटल लेन-देन अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी उत्तर प्रदेश इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा शहरी गरीबों और स्ट्रीट वेंडर्स के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगे भी विभाग द्वारा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जुड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
*रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिल रहाः निदेशक, सूडा*
सूडा के निदेशक डॉ. राजागणपति आर. ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को सरल ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन से जुड़ाव और आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर सूडा के वित्त नियंत्रक रजनीकांत वर्मा, सहायक निदेशक प्रीति सिंह सहित नगर निकायों के नगर आयुक्त और परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Iron Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Vastu Metal Springs₹990
Brass Dhanvantari Idol — Big, 7.5 inch, Lotus Base₹2,500
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Ashoka Pillar 12 inch — Carved Wood₹1,650
Elephant Statue — Red & White Options (Individual)₹2,596उत्पाद देखें
Aluminum Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹950उत्पाद देखें
Red Elephant Idol₹2,700
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें





































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे