दबंग आवाज़
गोल्डन टेंपल के पास बेअदबी, गुटका साहिब फाड़े, आरोपी अरेस्ट, ब्लू स्टार बरसी से पहले हाई अलर्ट
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
 अमृतसर अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने देर रात परिसर में बने श्री गुरु अर्जन निवास सराय के बाहर गुटका साहिब फाड़ बेअदबी कर दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के चलते परिसर के आसपास पहले से ही सुरक्षा कड़ी की गई है। जिसके बावजूद हुई इस घटना के बाद संगत भड़क गई। आरोपी को पकड़कर उसके साथ मारपीट भी की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है और वह गोल्डन टेंपल के पास रहता है। आरोपी की पिटाई की गई और उसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के हवाले कर दिया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उसने यह हरकत क्यों की, इस पर वह अभी चुप है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें