बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

गोल्डन टेंपल के पास बेअदबी, गुटका साहिब फाड़े, आरोपी अरेस्ट, ब्लू स्टार बरसी से पहले हाई अलर्ट

 अमृतसर

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने देर रात परिसर में बने श्री गुरु अर्जन निवास सराय के बाहर गुटका साहिब फाड़ बेअदबी कर दी। ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के चलते परिसर के आसपास पहले से ही सुरक्षा कड़ी की गई है।

जिसके बावजूद हुई इस घटना के बाद संगत भड़क गई। आरोपी को पकड़कर उसके साथ मारपीट भी की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है और वह गोल्डन टेंपल के पास रहता है। आरोपी की पिटाई की गई और उसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के हवाले कर दिया गया।

उसने यह हरकत क्यों की, इस पर वह अभी चुप है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। शुरुआती जांच में आया है कि आरोपी ने तीन गुटका साहिब फाड़े।

विज्ञापन
Advertisement

शहीदा साहिब से लाया था तीन गुटका साहिब

एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि पकड़े गया आरोपी गुरप्रीत सिंह है। वह शहीदां साहिब से तीन गुटका साहिब साथ लाया था और उन्हें रास्ते में फाड़ते व उसके अंग फेंकते हुए आया।

जब वह गुरु अर्जन देव सराय के पास पहुंचा तो श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। अंत में उसे एसजीपीसी कर्मियों के हवाले किया गया। प्रधान धामी ने मांग रखी है कि पहले भी कई आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये कह कर कार्रवाई ढीली कर दी जाती है कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान है। उन्होंने इस दौरान बेअदबी के आरोपियों के लिए मृत्युदंड की भी मांग की है।

घटना क्यों हुई, जांच में जुटी पुलिस

एडीसीपी जसरूप बाठ ने जानकारी दी कि गुटका साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। बयान लिख कर पर्चा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर 6 जून को हर साल ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के रूप में घल्लूघारा दिवस मनाया जाता है, जिस दौरान अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रहती है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…