दबंग आवाज़
शहरी सर्वेक्षण नक्शा का राष्ट्रीय शुभारंभ रायसेन से हुआ
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
 रायसेन रायसेन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित सिटी सर्वे प्रोग्राम "नक्शा" का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा  केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा संचार राज्यमंत्री डॉ चन्द्रशेखर पेम्मासानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम में मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री ने जनता के ऊपर पुष्पवर्षा की, इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम में ड्रोन की उड़ान के साथ शहरी सर्वेक्षण कार्यक्रम 'नक्शा' का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही वाटरशेड यात्रा को भी हरी-झंडी दिखाई जाएगी।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें