बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

शहरी सर्वेक्षण नक्शा का राष्ट्रीय शुभारंभ रायसेन से हुआ

 रायसेन

रायसेन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित सिटी सर्वे प्रोग्राम "नक्शा" का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा  केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा संचार राज्यमंत्री डॉ चन्द्रशेखर पेम्मासानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री ने जनता के ऊपर पुष्पवर्षा की, इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ड्रोन की उड़ान के साथ शहरी सर्वेक्षण कार्यक्रम 'नक्शा' का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही वाटरशेड यात्रा को भी हरी-झंडी दिखाई जाएगी। इस अवसर पर मानक संचालक प्रक्रिया (एसओपी) पुस्तिका, नक्शा फ्लायर और कार्यक्रम से जुड़े वीडियो का विमोचन भी हुआ ।

18 फरवरी से प्रारंभ प्रोग्राम

विज्ञापन
Advertisement

यह परियोजना भू-सूचना में सटीकता और भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की जा रही है। एक वर्षीय यह राष्ट्रव्यापी पायलट प्रोग्राम 18 फरवरी से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और मत्स्य पालन राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार सहित कई विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

क्या है नक्शा प्रोग्राम? किसने शुरू किया है यह अभियान?

केन्द्रीय भूमि संसाधन विभाग (Department of Land Resources) ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (Digital India Land Records Modernization Programme) के तहत "नक्शा"(“NAKSHA” National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations) कार्यक्रम शुरू किया है.

    श्री मनोज जोशी, सचिव, भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार ने 18 फरवरी को 2025 को रायसेन, मध्य प्रदेश में लॉन्च होने जा रहा एक वर्षीय पायलट प्रोजेक्ट "नक्शा" पर जानिए क्या कहा?#DoLR #NAKSHA #DILRMP #Digitization #Modernization #LandRecords @ChouhanShivraj @DrMohanYadav51… pic.twitter.com/x5YlaskTc5
    — Department of Land Resources, GOI (@DoLR_MoRD) February 17, 2025

इसका उद्देश्य शहरी भूमि रिकार्ड्स के लिये एक सटीक और व्यापक भू-स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है. यह कार्यक्रम हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों को उन्नत जीआईएस तकनीक के साथ जुड़कर भूमि प्रशासन को बेहतर बनाएगा.

सटीक भू-स्थानिक डेटा से निर्णय लेने की प्रक्रिया बेहतर होगी, भूमि उपयोग योजना अधिक प्रभावी बनेगी और संपत्ति से जुड़े लेन-देन आसानी से किये जा सकेंगे. इसका प्रमुख उद्देश्य उन्नत जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके शहरी भूमि सर्वेक्षण को आधुनिक बनाना है. यह कार्यक्रम नगरीय भू -प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, कुशल और सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
वाटरशेड यात्रा भी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री इस प्रोग्राम के साथ ही प्रदेश में "वाटरशेड यात्रा" को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे.

    श्री मनोज जोशी, सचिव, भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने वाटरशेड यात्रा को मिट्टी और जल संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता फैलाने और वाटरशेड संरचनाओं के विकास के लिए लोगों को प्रेरित करने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने इस यात्रा को… pic.twitter.com/0EzNnTSYWz
    — Department of Land Resources, GOI (@DoLR_MoRD) February 15, 2025

"नक्शा" कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

"नक्शा" कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में शहरी क्षेत्रों के लिए भू-स्थानिक मैपिंग करना, आधुनिक भूमि सर्वेक्षण तकनीकों का प्रयोग करना है. इससे आदलती मामलों, कानूनी दस्तावेजीकरण और ऐतिहासिक भूमि डाटा विश्लेषण में सहायता मिलेगी. त्वरित और अधिक प्रभावी शहरी योजना में सटीक भूमि डेटा से बेहतर जोनिंग, बुनियादी ढांचे के विकास और शहरी विस्तार में न्यूनतम देरी होगी, परिवहन योजना आवासीय परियोजनाओं और सतत् शहरी विकास में सहायता मिलेगी. आपदा प्रबंधन योजना को अधिक प्रभावी बनायेगा. प्रापर्टी टैक्स कलेक्शन में सुधार और शहरी निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. साथ ही संपत्ति लेन-देन और ऋण प्राप्ति को सरल बनायेगा. "नक्शा" कार्यक्रम से पारदर्शिता और शासन में सुधार होगा इसमें रियल टाइम, सुलभ डिजिटल प्रणाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगायेगी और शहरी भूमि प्रबंधन में जनता का विश्वास बढ़ायेगी. इसके साथ ही "नक्शा" कार्यक्रम के क्रियान्वयन से रियल स्टेट और बुनियादी ढांचा को बढ़ावा मिलेगा.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…