ऑपरेशन सिंदूर के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत टल गई थी, अब 6 जून को हो सकती है शुरु
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली पहलगाम आतंकवादी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत टल गई थी। इस ट्रेन को कटरा से श्रीनगर और बारामूला तक चलाया जाना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके माध्यम से पहली बार कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी पहले इस ट्रेन को 19 अप्रैल को ही हरी झंडी दिखाने वाले थे। फिर खराब मौसम के चलते उनका कार्यक्रम टल गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद फिर 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हो गया और ऑपरेशन सिंदूर भारत ने लॉन्च किया था। इसके चलते ट्रेन का संचालन टलता ही चला गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि 6 जून को पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जाना भारत के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है।