बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

ऑपरेशन सिंदूर के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत टल गई थी, अब 6 जून को हो सकती है शुरु

नई दिल्ली
पहलगाम आतंकवादी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत टल गई थी। इस ट्रेन को कटरा से श्रीनगर और बारामूला तक चलाया जाना है। इसके माध्यम से पहली बार कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी पहले इस ट्रेन को 19 अप्रैल को ही हरी झंडी दिखाने वाले थे। फिर खराब मौसम के चलते उनका कार्यक्रम टल गया था। इसके बाद फिर 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हो गया और ऑपरेशन सिंदूर भारत ने लॉन्च किया था। इसके चलते ट्रेन का संचालन टलता ही चला गया। अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि 6 जून को पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जाना भारत के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा कश्मीर जैसे अशांत और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र के लिहाज से भी यह अहम है। 42,930 करोड़ रुपये की यह महत्वाकांक्षी परियोजना जम्मू-कश्मीर के साथ शेष भारत से जुड़ाव के लिहाज से बेहद अहम है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर जिस तरह टूरिज्म आधारित इकॉनमी है, उसे भी इससे मदद मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार दोहराती रही है कि हम जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने के लिए तत्पर हैं। बीते महीने रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन का संचालन कटरा से काजीगुंड के बीच किया था। इसमें चिनाब नदी पर बना पुल भी शामिल था।

इस ट्रेन से सेना के जवानों को ले जाया गया था। कटरा से श्रीनगर रेल लिंक उधमपुर-श्रीनगर और बारामूला रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 272 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक में 119 किलोमीटर की दूरी ट्रेन सुरंग से होकर तय करेगी। इस रूट पर दो शानदार रेलवे पुल भी हैं, चिनाब पुल और अंजी खड्ड ब्रिज। चिनाब पुल के डिजाइन और उसके निर्माण की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। इसे दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुलों में शुमार किया जा रहा है। यह भारतीय रेलवे के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…