US ने चेताया तो बदले हमास के सुर? इजरायली बंधकों को एक साथ छोड़ने को तैयार
19 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गाजा गाजा में संघर्षविराम समझौते को लेकर एक बयान जारी करते हुए हमास ने मंगलवार को कहा है कि वह एक बार में सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान हमास ने गाजा युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण पर चर्चा को लेकर प्रतिबद्धता भी जताई है। हमास ने कहा है कि दूसरे चरण में वह सभी बंधकों को इजरायल को सौंपने को तैयार है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि गाजा से हमास के लड़ाकों को पूरी तरह से हटाने की बात पर हमास के प्रवक्ता ने हैरानी जताई है और इसे एक हास्यास्पद बयान बताया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे पहले इजरायल ने युद्धविराम समझौते के तहत गाजा क्षेत्र से हमास के पीछे हटने का प्रस्ताव रखा था। मंगलवार को हमास के प्रवक्ता हेजम कासिम ने कहा, "हम दूसरे चरण के लिए तैयार हैं।