बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

US ने चेताया तो बदले हमास के सुर? इजरायली बंधकों को एक साथ छोड़ने को तैयार

 गाजा

गाजा में संघर्षविराम समझौते को लेकर एक बयान जारी करते हुए हमास ने मंगलवार को कहा है कि वह एक बार में सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। इस दौरान हमास ने गाजा युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण पर चर्चा को लेकर प्रतिबद्धता भी जताई है। हमास ने कहा है कि दूसरे चरण में वह सभी बंधकों को इजरायल को सौंपने को तैयार है। हालांकि गाजा से हमास के लड़ाकों को पूरी तरह से हटाने की बात पर हमास के प्रवक्ता ने हैरानी जताई है और इसे एक हास्यास्पद बयान बताया है। इससे पहले इजरायल ने युद्धविराम समझौते के तहत गाजा क्षेत्र से हमास के पीछे हटने का प्रस्ताव रखा था।

मंगलवार को हमास के प्रवक्ता हेजम कासिम ने कहा, "हम दूसरे चरण के लिए तैयार हैं। इसके तहत एक बार में कैदियों की अदला-बदली की जा सकती है।" बता दें कि हमास की तरफ से यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजरायली बंधकों की चरणबद्ध रिहाई के खिलाफ बयान देने के बाद आया है। वहीं गाजा के लोगों ने हमास से इजरायल में कैद प्रियजनों को एक बार में रिहा करवाने की अपील की थी।

हमास ने इस दौरान गाजा से पीछे हटने की इजरायल की अपील को अस्वीकार्य बताया है। समूह के प्रवक्ता ने कहा, "गाजा पट्टी से हमास को हटाने की शर्त एक हास्यास्पद मनोवैज्ञानिक युद्ध है।" उन्होंने कहा, “गाजा पट्टी के भविष्य के लिए कोई भी व्यवस्था राष्ट्रीय सहमति से होगी।”

विज्ञापन
Advertisement

कासिम ने शनिवार को रिहा किए जाने वाले बंदियों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह करने के समूह के फैसले पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मध्यस्थों के अनुरोध के जवाब में और समझौते की सभी शर्तों को लागू करने में हमारी गंभीरता को साबित करने के लिए रिहा किए जाने वाले कैदियों की संख्या को दोगुना किया गया है।" उन्होंने कहा कि बदले में इजरायल आजीवन कारावास और लंबी सजा काट रहे कैदियों को रिहा करेगा।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…