मध्यप्रदेश में ड्रोन से होगी वन्यजीवों की सुरक्षा, चीते-बाघ और गिद्धों को मिलेगा संरक्षण
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सागर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व का सबसे पहला कंजर्वेशन प्लान बनकर तैयार हो गया है. एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत ये प्लान तैयार किया गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके पहले नौरादेही वाइल्डलाइफ सेंचुरी हुआ करती थी. जिसमें मैनेजमेंट प्लान के तहत काम होता था. पहली बार नौरादेही टाइगर कंजर्वेशन प्लान तैयार किया गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसमें वन्यजीव संवर्धन, ईको पर्यटन, ग्रास लैंड मैनेजमेंट और वन्यजीवों की सुरक्षा पर फोकस किया गया है। खास बात ये है कि इस प्लान के तहत नौरादेही में बाघों के साथ चीतों और भारतीय भेड़िया के संवर्धन पर विशेष फोकस किया जाएगा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कॉरीडोर प्लान के तहत नौरादेही को पन्ना, बांधवगढ़, कान्हा और रातापानी टाइगर रिजर्व से जोड़ा जाएगा. नौरादेही टाइगर रिजर्व का 20% एरिया यानि लगभग 280 वर्ग किमी क्षेत्र में ईको पर्यटन के लिए खोला जाएगा.