बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में ड्रोन से होगी वन्यजीवों की सुरक्षा, चीते-बाघ और गिद्धों को मिलेगा संरक्षण

सागर
 मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व का सबसे पहला कंजर्वेशन प्लान बनकर तैयार हो गया है. एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत ये प्लान तैयार किया गया है. इसके पहले नौरादेही वाइल्डलाइफ सेंचुरी हुआ करती थी. जिसमें मैनेजमेंट प्लान के तहत काम होता था. पहली बार नौरादेही टाइगर कंजर्वेशन प्लान तैयार किया गया है. जिसमें वन्यजीव संवर्धन, ईको पर्यटन, ग्रास लैंड मैनेजमेंट और वन्यजीवों की सुरक्षा पर फोकस किया गया है। 

खास बात ये है कि इस प्लान के तहत नौरादेही में बाघों के साथ चीतों और भारतीय भेड़िया के संवर्धन पर विशेष फोकस किया जाएगा. कॉरीडोर प्लान के तहत नौरादेही को पन्ना, बांधवगढ़, कान्हा और रातापानी टाइगर रिजर्व से जोड़ा जाएगा. नौरादेही टाइगर रिजर्व का 20% एरिया यानि लगभग 280 वर्ग किमी क्षेत्र में ईको पर्यटन के लिए खोला जाएगा. इस प्लान को नौरादेही टाइगर रिजर्व के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डाॅ ए ए अंसारी द्वारा तैयार किया गया है। 

एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत तैयार होता है कंजर्वेशन प्लान
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही टाइगर रिजर्व का कंजर्वेशन प्लान बनकर तैयार हो गया है. टाइगर रिजर्व बनने के बाद ये अगले 10 साल के लिए पहला कंजर्वेशन प्लान बनाया गया है. कंजर्वेशन प्लान के तहत कोर प्लान, बफर प्लान, कॉरीडोर प्लान और सिक्योरिटी प्लान तैयार किए जाते हैं। 

नौरादेही टाइगर रिजर्व के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डाॅ ए ए अंसारी ने कोर प्लान, कॉरीडोर प्लान और सिक्योरिटी प्लान बनाया है. इसके अलावा बफर प्लान पर अभी काम चल रहा है. 27 अक्टूबर को डाॅ ए ए अंसारी, जो फिलहाल सिवनी में पदस्थ है, उन्होंने भोपाल में वन विभाग के अधिकारियों के सामने अगले 10 साल के लिए तैयार किए गए प्लान को पेश किया था. डाॅ ए ए अंसारी ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में बताया, "इस प्लान के तहत नौरादेही में बाघों के अलावा, भेड़िया, गिद्ध और नवागत चीता प्रजाति पर फोकस किया गया है। 

विज्ञापन
Advertisement

नौरादेही टाइगर रिजर्व का कंजर्वेशन प्लान
नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह का कहना है, "टाइगर रिजर्व भले नया हो, लेकिन यहां पर वन्यजीव संरक्षण का काम 1975 से लगातार चल रहा है. जब टाइगर रिजर्व की सफलता की बात करतें है, तो मैं 2013 का जिक्र करना चाहूंगा, जब यहां के गांवों के लोग ने विस्थापन का मन बना लिया. वन विभाग में नियम है कि जो भी वनक्षेत्र का प्रबंधन होना है, चाहे वो टेरीटोरियल, सेंचुरी या टाइगर रिजर्व हो, इसके लिए 10-10 साल की प्लानिंग होती है। 

अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग शब्द है. टेरिटोरियल में वर्किंग प्लान, सेंचुरी में मैनेजमेंट प्लान और टाइगर रिजर्व में टाइगर कंजर्वेशन प्लान कहा जाता है. नौरादेही जब सेंचुरी था, तब तत्कालीन राखी नंदा ने 10 साल की योजना बनाई थी, लेकिन 2023 में टाइगर रिजर्व बना दिए जाने के कारण 2024 से तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर डाॅ ए ए अंसारी उसका प्लान तैयार कर रहे थे और ये टास्क अभी उन्हीं के पास है. उनके द्वारा प्लान सौंप दिए जाने के बाद अप्रूवल एनटीसीए से आएगा, भविष्य में उसके अनुसार काम किया जाएगा। 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹130,882, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग और रायपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग… भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर फ्लो ने शुरू किया इंडिया रन्स ऑन वॉयस हैकाथॉन ▶ STORY भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर… Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI और DeepTech को मिला मंच ▶ STORY Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI… IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा ▶ STORY IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और… भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई में 8,192 AMD GPU क्लस्टर लगाया ▶ STORY भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका बोले– विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका होगी सबसे अहम ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका बोले– विकसित भारत-2047 के निर्माण… रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले– एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम ▶ STORY रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले– एनसीसी युवाओं में… रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, आत्मीयता के साथ हुआ संवाद ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के साथ दिखा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य… रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय मुलाकात ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…